Instagram का बड़ा धमाका: अब 15 भाषाओं में मिलेगा AI कैप्शन, रील्स बनाना होगा और भी मजेदार!

0
3

Instagram Edits New Features: सोशल मीडिया की दुनिया में सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) अपने यूजर्स और क्रिएटर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स लाता रहता है। इसी कड़ी में इंस्टाग्राम ने अपने खास वीडियो एडिटिंग ऐप ‘Edits’ में कई कमाल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स जोड़े हैं। इस नए अपडेट के बाद अब क्रिएटर्स की वीडियो एडिटिंग का अंदाज पूरी तरह बदलने वाला है।

अब एक साथ दो भाषाओं में दिखेगा कैप्शन (Bilingual Captions)

इस नए अपडेट की सबसे बड़ी और खास विशेषता है बाइनिंगुअल कैप्शंस (Bilingual Captions) का फीचर। इसकी मदद से आपकी वीडियो का कैप्शन ऑटोमैटिकली दूसरी भाषा में भी ट्रांसलेट होकर दिखाई देगा। यानी अब क्रिएटर्स को अपनी रील्स या वीडियो में सबटाइटल्स जोड़ने के लिए किसी तीसरे ऐप या वेबसाइट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

मेटा (Meta) ने शुरुआती तौर पर इस कमाल के फीचर को 15 प्रमुख भाषाओं में पेश किया है। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, स्पेनिश, जर्मन, फ्रेंच, कोरियन, जापानी, इटालियन, थाई, रूसी, पुर्तगाली और इंडोनेशियन भाषाएं शामिल हैं।

वीडियो एडिटिंग हुई पहले से ज्यादा एडवांस

इंस्टाग्राम ने ऐप के अंदर कुछ नए क्रिएटिव टूल्स भी शामिल किए हैं:

  • ओवरले सपोर्ट (Overlay): अब क्रिएटर्स अपने वीडियो टेम्पलेट्स में आसानी से ओवरले जोड़ सकते हैं।
  • वीडियो लॉक ऑप्शन: किसी खास क्लिप को एडिट करते समय उसे एक जगह लॉक करने की सुविधा भी दी गई है।
  • सीजनल साउंड इफेक्ट्स (Seasonal Sound Effects): मौसम के मिजाज के हिसाब से वीडियो को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कई तरह के समर-स्पेशल ऑडियो इफेक्ट्स जोड़े गए हैं।

बिना वॉटरमार्क के 4K वीडियो एक्सपोर्ट

आपको बता दें कि मेटा ने ‘Edits’ ऐप को पिछले साल ही मार्केट में उतारा था ताकि क्रिएटर्स को प्रोफेशनल लेवल की मोबाइल एडिटिंग मिल सके। इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि इसमें यूजर फ्रेम-टू-फ्रेम सटीक एडिटिंग कर सकते हैं। साथ ही, बिना किसी वॉटरमार्क के 10 मिनट तक की वीडियो को 4K हाई-क्वालिटी में बिल्कुल मुफ्त एक्सपोर्ट कर सकते हैं।

जल्द आ रहा है डेस्कटॉप वर्जन (Desktop Version)

क्रिएटर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंस्टाग्राम जल्द ही ‘Edits’ ऐप का डेस्कटॉप वर्जन भी पेश करने वाला है। बड़ी स्क्रीन पर एडिटिंग करने का मजा तो मिलेगा ही, साथ ही इसकी सबसे बड़ी खूबी यह होगी कि आपके मोबाइल का प्रोजेक्ट डेस्कटॉप पर अपने-आप सिंक (Sync) हो जाएगा। यानी आप आधा वीडियो मोबाइल पर और आधा कंप्यूटर पर बिना किसी रुकावट के एडिट कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here