मार्च में सगाई, जुलाई में ब्रेकअप की चर्चा! मंगेतर आकृति अग्रवाल की पोस्ट से पृथ्वी शॉ पर उठे सवाल, जानें क्या है सच

0
4

Prithvi Shaw and Akriti Agarwal Controversy: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। मार्च 2026 में मशहूर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल के साथ सगाई के बंधन में बंधने वाले पृथ्वी शॉ के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल, आकृति अग्रवाल की एक रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच सब कुछ खत्म हो चुका है।

आकृति अग्रवाल की इंस्टा स्टोरी से मचा बवाल

आकृति अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। उन्होंने लिखा, “मुझे कई बार धोखा दिया गया, लेकिन मैं हमेशा खामोश रही। यकीन नहीं होता कि जिंदगी में एक कदम आगे बढ़ने के बाद भी…”

उन्होंने आगे लिखा, “सब कुछ ठीक है, जितनी भी अफवाहें उड़ रही हैं, वे सब सच हैं। सोशल मीडिया पर आप उसके बारे में जो कुछ भी देख रहे हैं, वह सच है।”

हालांकि, आकृति ने अपनी इस पोस्ट में सीधे तौर पर पृथ्वी शॉ का नाम नहीं लिया है, लेकिन नेटिजन्स और फैंस इसका कनेक्शन क्रिकेटर से ही जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल, इन आरोपों या दावों को लेकर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

क्या सच में दोनों अलग हो चुके हैं? जानें दावों की सच्चाई

आकृति की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दावों की बाढ़ आ गई है। कई यूज़र्स का कहना है कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और सगाई की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।

लेकिन हकीकत कुछ और है: यदि मौजूदा स्थिति को देखा जाए, तो ये सभी दावे फिलहाल गलत साबित होते हैं। पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल अभी भी इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं और उनकी प्रोफाइल पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें पहले की तरह ही मौजूद हैं।

क्रिकेट के मैदान पर भी खराब चल रहा है पृथ्वी शॉ का समय

पर्सनल लाइफ के साथ-साथ पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर भी इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2021 में खेला था। आईपीएल की बात करें तो साल 2024 में वह आखिरी बार दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आए थे। इसके बाद 2025 के सीजन में उन्हें किसी फ्रैंचाइज़ी ने नहीं खरीदा। वहीं, साल 2026 के सीजन में दिल्ली की टीम ने उन्हें दोबारा अपने स्क्वाड में तो शामिल किया, लेकिन उन्हें पूरे सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here